Breaking
28 Oct 2026, Wed

कुंभ से पहले हरिद्वार में महासफाई, सुभाष घाट से एक दिन में हटा 10 टन कूड़ा 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) आगामी कुंभ मेले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम हरिद्वार ने घाटों पर सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सुभाष घाट पर महा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में 10 टन से अधिक कूड़ा एकत्र कर हटाया गया।यह अभियान नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में चलाया गया। इसमें नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ITC सुनहरा कल संस्था के स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया। संस्था की ओर से डॉ. पंत और उनकी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि गंगा बंदी के बाद से ही निगम द्वारा घाटों पर लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना निगम की पहली प्राथमिकता है। घाटों पर सफाई, कूड़े का समयबद्ध निस्तारण और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण देना सुनिश्चित किया जा रहा है।अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त सुनील मेहर, प्रशांत पांडेय, गौरव कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार और आकाश कुमार सहित निगम के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *