Breaking
27 Oct 2026, Tue

एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 67 पुलिसकर्मियों ने कराई जांच

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड एसपी अरुणा भारती के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन जीआरपी हरिद्वार में स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन ब्लड बैंक हिमालयन हॉस्पिटल स्वामी रामनगर जौलीग्रांट देहरादून तथा अपोलो डायग्नोस्टिक्स की टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी रेलवे अरुणा भारती व सीओ रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार अनुज द्वारा चिकित्सकीय टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर में जीआरपी लाइन, जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार के समस्त थानों एवं एटीसी/आरटीसी हरिद्वार के 67 अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है और इस प्रकार के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चिकित्सकीय टीम में डॉ. प्रियंका (Junior R), सुधीर जोशी (PRO), हिमांशु पाल (OTS), केविन जॉर्ज (Inteon), पंकज नेगी (Inteon), दर्शन पैनुली (Attend), रितिका (Nursing Staff), किशन, प्रशांत चौहान, संदीप भट्ट और विक्रम (अपोलो डायग्नोस्टिक्स) शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *