Breaking
7 Jun 2026, Sun

पिरान कलियर में शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रहा है पुल की एप्रोच का समाधान, आवाजाही में हो रही है राहगीरों को परेशानी 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में स्थित नई गंगनहर के स्टील गार्डर पुल की दोनों साइड की एप्रोच काफी समय से गड्ढों में तब्दील है। इन गड्ढों के कारण जनता को इस पुल से आने जाने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। और इसी पुल से कोर कॉलेज और दिल्ली हरिद्वार हाईवे का आवागमन है। जबकि विधायक,नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद और समाजसेवी इस मुद्दे को आए दिन उठाते रहते है।

और इन नेताओं द्वारा समय समय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थान को पत्र लिखकर और सोशल मीडिया पर उठाते आ रहे है। लेकिन इसका किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। और ये मुद्दा जस का तस पड़ा है और आए दिन इन सरियों में कोई न कोई आने जाने वाले फंसकर घायल हो रहे है। अब देखना ये होगा कि क्या इन नेताओं की किसी भी शिकायत का समाधान क्यों नहीं हो रहा है या संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थान भेद भाव पूर्ण कार्य कर रही है और इनकी शिकायत को अनदेखा कर रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *