Breaking
22 Sep 2026, Tue

कनखल में बहुदेशीय होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार:(मनन ढींगरा) निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ठाकुर के निर्देशानुसार मंगलवार को लाटोवाली, कनखल में बहुदेशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जगजीतपुर डॉ. बृजेश कुमार चौबे ने आए हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के बाद फार्मेसी अधिकारी हिमांशु थपलियाल एवं फार्मासिस्ट ट्रेनी आकांक्षा द्वारा मरीजों को निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गई। शिविर में श्री राम कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।स्वास्थ्य शिविर में कुल 91 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *