
पिरान कलियर:(जीशान मलिक)सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर कथित भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को गुलजार चौधरी के नेतृत्व में कुछ लोग कलियर थाने पहुंचे और संबंधित Instagram अकाउंट के खिलाफ तहरीर देकर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की।


पुलिस को दी गई तहरीर में अभिषेक शर्मा के Instagram अकाउंट @abhir2village का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि अकाउंट पर ऐसी वीडियो और पोस्ट साझा की जा रही हैं, जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने तथा समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न होने की आशंका है।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से संबंधित पोस्ट एवं अकाउंट की जांच करने, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बताया गया है कि तहरीर के साथ पोस्ट के स्क्रीनशॉट, Instagram लिंक और अन्य साक्ष्य भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
तहरीर देने वालों में गुलजार चौधरी (भीम आर्मी), अजीम मास्टर, नईम राणा, मुंताहिद राणा, दानिश ठेकेदार, राशिद सभासद, अजय कुमार, शुभम मालियान, सहरूम, अलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

