Breaking
22 Sep 2026, Tue

कुंभ से पहले हरिद्वार में खत्म होगा तारों का जंजाल, DM ने दिए 15 दिन के निर्देश

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी कुंभ मेले से पहले हरिद्वार शहर को तारों के जंजाल से मुक्त किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक कर बिजली, केबल और इंटरनेट कंपनियों को 15 दिन के भीतर झूलते और अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि जहां भूमिगत लाइनें बिछ चुकी हैं, वहां पुराने और अनुपयोगी तार हटाए जाएं और चालू तारों की बंचिंग कर व्यवस्थित किया जाए। अव्यवस्थित तार हादसों का कारण बनते हैं और शहर की सुंदरता खराब करते हैं।

बैठक में एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एडीएम जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी सहित यूपीसीएल और केबल-इंटरनेट कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *