Breaking
28 Aug 2026, Fri

पिरान कलियर की साबरी जामा मस्जिद सहित नगर एवं ग्रामीण इलाकों में दूसरे जुमे की नमाज की गई अकीदत के साथ अदा मांगी अमनो चेन की दुआ

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे की नमाज नगर की साबरी जामा मस्जिद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अकीकत के साथ अदा की गई।नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में हाफिज सऊद साबरी ने जुमे की नमाज अदा करा अमनों,सलामती व खुशहाली की मांगी दुआ।जुमे की नमाज से पहले हाफिज सऊद साबरी ने मुकद्दस रमजान की मुबारकबाद देते हुए इसकी फजीलत तथा विशेषताओं पर प्रकाश डाला।मौलाना अजहरूल हक ने कहा कि रोजा इबादतों की रूह है और रोजे का सवाब अल्लाह ताला अपने बंदों को खुद देगा।उन्होंने अपने खिताब में कहा कि रमजान के तीस रोजों को तीन असरों में बांटा गया है,जिसमें पहले असरा रहमतों का,दूसरा असरा मगफिरत का तथा तीसरा असरा जहन्नुम की आग से छुटकारे पाने का है।

उन्होंने अपने खिताब में कहा कि रमजान हमें तमाम बुराइयों से रोकता है और रमजान सब्र,रहमतों और बरकतों वाला महीना है।हमें इसकी ज्यादा से ज्यादा कदर करनी चाहिए। देश व प्रदेश में अमन-शांति, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ कराई,साथ ही उन्होंने मुकद्दर रमजान के दूसरे जुमे पर पड़ने वाले होली के त्योहार पर भी मुस्लिमों से अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनसे सहयोग तथा सावधानी बरतने की अपील की।

बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की।दूसरे जुमे के अवसर पर दरगाह प्रबंधन द्वारा साबरी जामा मस्जिद क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था कराई गई,वहीं नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी नगर की तमाम मस्जिदों क्षेत्रों में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *