Breaking
21 Sep 2026, Mon

पत्रकार सुनील चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया के जरिए किसानों की लड़ाई को देंगे धार

पत्रकार सुनील चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया के जरिए किसानों की लड़ाई को देंगे धार

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स,02 अगस्त 2025

भारतीय किसान यूनियन (WF) के प्रदेश कार्यालय, बहादराबाद में रविवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान और राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत मास्टर की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड और डॉ. भानु प्रताप सिंह को प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड नियुक्त किया गया।

 

नियुक्ति के अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को टोपी पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान किसानों के ज्वलंत मुद्दों और कृषि से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

डॉ. भानु प्रताप सिंह, जो पेशे से दंत चिकित्सक हैं, ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार सुनील चौहान ने कहा, “मैं भी एक किसान का बेटा हूं और मीडिया के माध्यम से किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाऊंगा।”

बैठक में प्रदेश सलाहकार मास्टर विजेंद्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में “जय जवान, जय किसान” का नारा लगाते हुए किसानों की एकजुटता और हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *