Breaking
20 Sep 2026, Sun

हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी दबोचा

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कनखल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और एक लाख रुपये वसूलने के सनसनीखेज मामले में वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था और वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने कनखल कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपी गौरव कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने धमकी देकर उनसे एक लाख रुपये भी वसूल लिए थे, इसके बावजूद वह लगातार और पैसों की मांग कर रहा था। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली और हरिद्वार समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी।पुलिस के लगातार दबाव और कार्रवाई से घबराकर आरोपी शनिवार को खुद कनखल कोतवाली पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिरासत में लिया गया आरोपी गौरव कुमार पुत्र धनपाल है। वह मूल रूप से बफरी बुजुर्ग, जिला बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में सगरावाला, जगजीतपुर, कनखल में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *