
हरिद्वार:(चीफ एडिटर)नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश की आरती की।इस दौरान कॉलोनीवासियों की मांग पर उन्होंने मंदिर प्रांगण में हैंडपंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हैंडपंप लगने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा मिलेगी।


इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि जनसुविधा से जुड़े छोटे कार्य भी लोगों के दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं। नगर पालिका क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्य आगे भी कराए जाएंगे।आयोजकों और कॉलोनीवासियों ने हैंडपंप निर्माण शुरू कराने पर नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, प्रवीण शर्मा, अटल पवार, नीरज प्रेमी, राहुल गुर्जर, मुकेश रावत, अभिषेक कृष्णा, भानु प्रताप सिंह, पंडित सर्वेश्वर नौटियाल, सुनीता जैन, श्वेता सिंह, आदेश चौहान, अक्षत जैन सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

