
हरिद्वार:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 566 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में गठित टीम लिंक रोड और गांव-कस्बों को जाने वाली चकरोडों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया।


चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 566 प्रतिबंधित ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम कैप्सूल-गोलियां बरामद हुईं।पूछताछ में आरोपी बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पथरी में मु.अ.सं. 479/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी तौफीक पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, अपर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

