Breaking
4 Aug 2026, Tue

“कलियर पुलिस ने नाबालिग को दरगाह एरिया से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया,नेत्र हिन पिता ने लड़की को पाकर जताया पुलिस का आभार….

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) कलियर पुलिस ने एक बार फिर पेश की इन्शानियत की मिशाल। नाबालिक लड़की सबिया पुत्री दिलशाद निवासी खान आलमपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर उम्र लगभग 13 वर्ष जो अपने घर सहारनपुर से बिना बताए पता नहीं कहा चली गई है।

दरगाह क्षेत्र में लड़की को अकेला घूमते हुए देखा तो थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से थाना कलियर शरीफ लाया गया। जहां से पूछताछ पर पता लगा, कि उक्त लड़की लगभग चार दिन पहले अपने घर खान आलमपुरा सहारनपुर से बिना बताए कलियर कही चली गई है, अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

पुलिस द्वारा मेन्युअल पुलिसिंग करते हुऐ काफ़ी मेहनत करने पर उक्त लड़की के पिता दिलशाद पुत्र शमशाद निवासी खान आलमपुरा निकट बादशाह मस्जिद के पास जिला सहारनपुर से मोबाइल फोन के द्वारा वार्ता की गई।दिलशाद ने बताया कि उनकी लड़की साबिया चार दिन से बिना बताए घर से चली गई थी जिनकी काफी खोज_बिन हम सहारनपुर शहर में कर रहे थे।लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था देर रात्रि दिलशाद थाने पर आया साबिया को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

आपको बता दे कि सबिया उपरोक्त के पिता दोनों आंखों से देख नहीं पाते हैं,अपनी लड़की को सकुशल मिलने पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में शामिल

1.हेड का0 सोनू कुमार

2.का0 भादू राम

3.महिला का0 सरिता राणा

4.महिला का0 सोफिया अंसारी

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *