Breaking
6 Jun 2026, Sat

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा जिला रुड़की की कार्यशाला सम्पन्न

रुड़की:(ज़ीशान मलिक) पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, विचारधारा, जनसेवा और आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा “अंत्योदय” आज भी भारतीय राजनीति की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संदेश में कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से निर्मित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और संस्कार आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाएँ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और अनुशासन व समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा भाजपा की पहचान है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने नगर विकास से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने की प्रेरणा दी।

प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका, बूथ स्तर की सक्रियता तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, अनीस गौड, सुशील त्यागी, पवन तोमर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संजय अरोड़ा, भीम सिंह, सोनू धीमान, संजीव तोमर, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सचिन झबरेड़ी, मुदप त्यागी, तेजपाल मौर्य, प्रतिभा चौहान, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अनुज त्यागी, सुशील रावत, कदम सिंह, गीता मलिक, आलोक गौतम, अंकित गौतम, मोर्चे से विभोर सेठी, सुदेश चौधरी, नीटू सिंह, राहुल मुल्तानी, आदित्य रोड, नीलकमल शर्मा, रोमा सैनी, सावित्री मंगला, राम गोपाल कंसल, धीर सिंह, अरुण लोहान, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, सुरेश सैनी, गौरव मोहन, मनोज मुडलाना, प्रदीप पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *