Breaking
15 Sep 2026, Tue

देहरादून में 21 साल की महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 11.10 लाख की स्मैक बरामद

देहरादून:(जीशान मलिक) देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने 21 वर्षीय महिला तस्कर मुस्कान को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.10 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला है। अनुमानित तौर पर बरामद स्मैक की बाजार कीमत 11.10 लाख रुपये आंकी गई है।

“पहले भी जा चुकी है जेल” 

पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि वह स्मैक खरीदकर आगे बेचने की फिराक में थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है।फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *