हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जन निर्माण पार्टी की एक बैठक सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यकर्ता मुकेश उपाध्याय के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति ने की, जबकि संचालन सत्यवीर राठौर ने किया।बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। रावली महदूद क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। देवेंद्र प्रजापति ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने कहा, “देश का निर्माण तभी संभव है जब राज्य मजबूत हों और राज्य तभी मजबूत होगा जब वहां के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की बुनियादी सुविधाएं मिलें। जन का निर्माण ही असली राज्य और देश निर्माण है। इसी सोच के साथ जन निर्माण पार्टी काम कर रही है।”उन्होंने खानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “चार-पांच बार विधायक रहे कई दलों के नेताओं ने 25 साल में अपने क्षेत्र के लिए उतना काम नहीं किया, जितना उमेश कुमार शर्मा ने खानपुर में कर दिखाया है। यही प्रमाण है कि अगर जन निर्माण पार्टी के कार्यकर्ताओं को मौका मिले तो हम पूरे राज्य को खुशहाल बना सकते हैं।”
देवेंद्र प्रजापति ने यह भी बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव के समय पार्टी प्रत्याशी के साथ मजबूती से खड़े रहकर बड़े राजनीतिक दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।इस आयोजित सभा में मंजू देवी, संजो देवी, अंजू देवी, प्रवेश देवी, शीतल देवी, बंती देवी, राखी देवी, रुशी देवी सहित रावली महदूद से आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
बैठक में सत्यवीर राठौर, मुकेश उपाध्याय, मांगेराम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, डॉ. जेपी सिंह ‘तूफानी’, अरुण उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, वरुण उपाध्याय, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन उपाध्याय, हिमांशु कुमार, तरुण उपाध्याय, वेश कुमार, दीपक कुमार, फैजान अहमद मौजूद रहे।

