हरिद्वार:(जीशान मलिक)ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। जब्त स्मैक की बाजार में कीमत करीब 9.50 लाख रुपये आंकी गई है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि 16 मई को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर पटरी, रानीपुर झाल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 32.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शालिम निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से नशे के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

