Breaking
21 Sep 2026, Mon

नशे में दी हरिद्वार उड़ाने की धमकी, होटल कर्मी पुलिस की गिरफ्त में

हरिद्वार:(जीशान मलिक)नशे की हालत में एक युवक ने डायल-112 पर कॉल कर चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार तड़के सिटी कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चार दिन में हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। साथ ही देश और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच से मोबाइल नंबर ट्रेस किया।जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत, निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह शराब के नशे में था और दहशत फैलाने के लिए कंट्रोल रूम पर कॉल की थी। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में काम करता है और शराब पीने का आदी है। पुलिस के मुताबिक अब तक इसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *