Breaking
13 Sep 2026, Sun

जौनपुर में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बड़ी लापरवाही

यूपी:(जीशान मलिक) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। परीक्षा के बाद केंद्र ले जाने से पहले उत्तर पुस्तिकाएं लखनऊ-बलिया नेशनल हाईवे के किनारे लावारिश हालात में रख दी गईं।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया। यह घटना यूपी बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता पर सवाल उठाती है।

प्रदेश में इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और सरकार ने नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। लेकिन जौनपुर में हुई इस लापरवाही ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना के बाद, शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *