Breaking
31 Jul 2026, Fri

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किए मृतक पत्रकार आश्रितों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित

हरिद्वार:(जीशान मलिक) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) से मृतक पत्रकार आश्रितो एवं गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा वितरित किए गए।इस अवसर पर पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा समाज के हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है। तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को इव गंभीर बीमारी के कारण मृतक पत्रकारों के आश्रितों एवं गंभीर रूप से बीमार सक्रिय पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जो कि एक सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जो पत्रकार ईमानदारी ,नागरिक कर्तव्य व शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करते हुए अल्पसमय में चले गए उनके आश्रित परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख की सहायता देकर एक अभिभावक की अनुभूति कराई है।

पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा व अमित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार व सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की सकारात्मक पहल ने पहली बार शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया की 15 मृतक पत्रकारों के परिजनों व 2 गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त पत्रकारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।हरिद्वार जनपद से अक्षिता शर्मा पत्नी अरुण शर्मा, सरिता पत्नी अमर सिंह व चंदा देवी पत्नी नरोत्तम शर्मा तथा गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकार विवेक शर्मा को 5-5 लाख के चैक वितरित किये गए।

इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी,जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित पत्रकारगण मुख्य रुप से शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *