Breaking
31 Jul 2026, Fri

कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र को 32 सेक्टरों में विभाजित कर व्यवस्थाओं की माइक्रो प्लानिंग तैयार की गई है।

– मेला क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ वर्ग किमी क्षेत्र को शामिल करने का प्रस्ताव।

– 23 सेक्टर हरिद्वार, 4 सेक्टर देहरादून, 2 सेक्टर टिहरी और 3 सेक्टर पौड़ी गढ़वाल में निर्धारित।

– सड़क, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत योजना बनाई गई है

– दो स्थायी पार्किंग स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव।

– मेला क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के सुधार और जलभराव की समस्या के समाधान पर ध्यान दिया जा रहा है।

मेलाधिकारी ने कहा कि परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों को अंतिम कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा, जिससे मेले का आयोजन और अधिक सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *