Breaking
28 Oct 2026, Wed

कुंभ-2027 से पहले बाईपास तैयार करने पर जोर, मेलाधिकारी ने बाईपास परियोजना का किया निरीक्षण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार बाईपास परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के साथ एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना के पैकेज-1 का स्थलीय निरीक्षण किया।बहादराबाद से सराय होते हुए जगजीतपुर तक निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए मेलाधिकारी ने लंबित कार्यों को दिन-रात काम कर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्यस्थल पर संसाधन और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कुंभ के समय यातायात संचालन, दक्षद्वीप पार्किंग तक वाहनों की आवाजाही और प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मेलाधिकारी ने कहा कि बाईपास परियोजना कुंभ के सुगम आयोजन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी और सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाएगी।उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से हरिद्वार को जोड़ने वाली हरिद्वार स्पर परियोजना सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को भी समय से पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण में एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एनएचएआई के परियोजना निदेशक पुनीत गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *