मुरादाबाद:(जीशान मलिक) कुंदरकी भीषण गर्मी और तपिश के बीच दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग ‘गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन’ (GNRF) ने कुंदरकी क्षेत्र के गांव चक फाजलपुर में राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत और साफ पानी के स्टॉल लगाए। GNRF की इस ‘सबील’ मुहिम का मकसद चिलचिलाती धूप में मुसाफिरों, मजदूरों और आम लोगों को राहत देना है।संस्था के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अजहर अत्तारी ने बताया कि GNRF ने शहर के मुख्य इलाकों – बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों के पास ठंडे पानी के स्टॉल शुरू किए हैं। यहां सुबह से शाम तक सेवादार मौजूद रहकर हर राहगीर को मुफ्त में फिल्टर्ड ठंडा पानी और शर्बत पिला रहे हैं।
डॉ. अत्तारी ने कहा, ‘इस गर्मी में पानी सबसे बड़ी जरूरत है। हमारा मकसद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख्स प्यासा न रहे।’ उन्होंने बताया कि GNRF के वॉलंटियर्स हर स्टॉल पर पानी की साफ-सफाई और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रख रहे हैं, ताकि लोगों की सेहत पर असर न पड़े।गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन पूरे देश में भलाई के कामों में आगे रहता है। संस्था मुसीबत में लोगों की मदद, मुफ्त इलाज, पेड़ लगाने जैसे काम लगातार करती है। डॉ. अत्तारी ने लोगों से इस नेक काम में साथ देने और जानकारी दूसरों तक पहुंचाने की अपील भी की।
इस अवसर पर मुहम्मद अरकान, मुहम्मद उस्मान, सालिम, मौलाना मंसूर, आजम, अजीम राजा, नाजिम, जीशान, अकरम, दानिश समेत GNRF के कई सेवादार मौजूद रहे।

