हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारतीय किसान यूनियन ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हरिद्वार में चल रहे 4 दिवसीय चिंतन शिविर के समापन पर वरिष्ठ पत्रकार बिक्रमजीत सिंह को गढ़वाल मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने स्वयं उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर यह अहम जिम्मेदारी दी।नियुक्ति पत्र देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि BKU किसानों की समस्याओं और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। ‘बिक्रमजीत सिंह के मीडिया प्रभारी बनने से गढ़वाल मंडल में संगठन को जमीनी मजबूती मिलेगी। संगठन की गतिविधियां और किसानों की आवाज अब और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचेगी।’
नव नियुक्त मीडिया प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। किसानों की समस्याओं, उनके संघर्षों और BKU की गतिविधियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाना मेरा संकल्प है।’
कार्यक्रम में बाबा पंडत, संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य सूबा सिंह ढिल्लों, गुरुमेल बाजवा, अमीर सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, गुरुपेज सिंह ढिल्लों, आकाश सचदेवा, पंकज चौधरी, जोगिंदर सिंह ढिल्लों, सुरेंद्र लाडी, भूपेंद्र सिंह, बबीता सिंह, सुखबीर कौर, मनीषा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

