Breaking
30 Jul 2026, Thu

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर एसपी देहात ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

रूड़की:(जीशान मलिक) कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद के सात थानों के थाना प्रभारी निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और एसपीओ ने भाग लिया।एसपी देहात ने कहा कि प्रदेश में रुड़की क्षेत्र कांवड़ यात्रा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण है। पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों में से लगभग चार करोड़ यात्री रुड़की से ही होकर गुजरते हैं। इनमें सबसे अधिक दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। पंजाब व हिमाचल के यात्रियों का डायवर्जन भी रुड़की से ही होता है, इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।उन्होंने एसपीओ को निर्देश दिए कि उन्हें जो सेवा की जिम्मेदारी दी गई है।वो उसे बखूबी निभाएं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि 5 प्रतिशत एसपीओ व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्ड का प्रयोग करते हैं, इस पर इस बार कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

एसपी देहात ने बताया कि रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, कलियर और झबरेड़ा के सीओ प्रत्येक सेवा पॉइंट पर समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करने को कहा कि यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में फोर व्हीलर का प्रयोग कम से कम किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

बैठक में सीओ रुड़की ओशिन जोशी, सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री सहित सभी थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।अफजल मंगलौरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा रुड़की के लिए धार्मिक यात्रा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की मिसाल है। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पानी और फल वितरित करते हैं।नगर निगम की ओर से कार्यालय अधीक्षक अब्दुल कय्यूम ने सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन देशबंधु गुप्ता ने किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *