Breaking
29 Jul 2026, Wed

रूड़की में बिना लेबल वाली सॉस पर बड़ी कार्रवाई, 351 बोतलें सीज, 8 क्विंटल स्टॉक नष्ट

रूड़की:(जीशान मलिक) जनपद में बाजारों में बिना लेबल के सॉस बिकने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मतलबपुर स्थित सॉस फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार की टीम ने “मां भगवती फूड्स” नामक सॉस निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 351 बोतलें सीज मौके पर बिना लेबल वाली वेजिटेबल सॉस की 351 बोतलें मिलीं। बोतलों पर बैच नंबर, निर्माण व एक्सपायरी तिथि, निर्माता का नाम-पता, FSSAI लाइसेंस नंबर और इंग्रीडिएंट्स की कोई जानकारी नहीं थी।गंदी परिस्थितियो में पाई गई।जांच में सॉस का निर्माण अत्यंत अस्वच्छ हालात में पाया गया। मशीनों पर जमी गंदगी और दीवारों व फर्श पर भी गंदगी देखी गई।पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट और पैकिंग में इस्तेमाल प्लास्टिक बोतलों के फूड ग्रेड सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत नहीं किए गए।

टीम ने मौके पर तैयार वेजिटेबल सॉस सहित 2 नमूने जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे। वहीं लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और अस्वास्थ्यकर निर्माण के चलते फैक्ट्री में रखे लगभग 8 क्विंटल सॉस, जिसकी अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये है। जो कि मौके पर ही नष्ट कराया गया।इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने सॉस व अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। इसका नोटिस फैक्ट्री के गेट पर चस्पा कर दिया गया है।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कहा कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि बिना लेबल और FSSAI नंबर वाले खाद्य पदार्थ न खरीदें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *