मुरादाबाद:(जीशान मलिक) दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर डिपार्टमेंट GNRF यानी ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे “पौधा लगाओ पेड़ बनाओ” अभियान के तहत कुंदरकी क्षेत्र के गांव चक फाजलपुर के मेन कब्रिस्तान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।GNRF द्वारा पूरे हिंदुस्तान में चलाए जा रहे इस मुहिम का उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर बनाना, प्रदूषण कम करना और देश को अधिक हरा-भरा बनाना है।कार्यक्रम में GNRF के नगर अध्यक्ष अरकान क़ादरी ने कहा कि पेड़ हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
इस मौके पर कासिम अत्तारी, मास्टर कलीम पाशा, शाने अली, नासिर क़ादरी, मुजम्मिल हुसैन, कल्लू दादा, मुहम्मद बिलाल, रोहन पाशा सहित कई लोग मौजूद रहे।

