Breaking
30 Jul 2026, Thu

राहुल गांधी का आरोप: अडानी-अंबानी का प्रभाव बढ़ा, RSS ने शिक्षा पर किया कब्जा

नई दिल्ली:(जीशान मलिक) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश का टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए छात्रों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि एजुकेशन सिस्टम लगभग खत्म हो चुका है। छात्रों की जो शिकायतें हैं उसमें कुछ भी गलत नहीं है। कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और सरकार के सामने कई प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है।https://x.com/ANI/status/2079462611910115452?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2079462611910115452%7Ctwgr%5E41c5ec7ad41c6a0f0a30e08d84f3db6ac2c332b7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-20924775083567765812.ampproject.net%2F2605071401000%2Fframe.html

एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि असली मुद्दा कार्रवाई का नहीं, बल्कि युवाओं के साथ हो रहे बर्ताव का है। उनके मुताबिक युवाओं के लिए लगभग सारे रास्ते बंद हो चुके हैं और सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं का दरवाजा खुला था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी और अंबानी का प्रभाव बढ़ रहा है, आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और प्रचारकों को विश्वविद्यालयों का वाइस चांसलर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *