Breaking
29 May 2026, Fri

ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर में 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 लाख रुपये कीमत की 5.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

थाना पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकर्रबपुर बस्ती से वसीम पुत्र रहीश निवासी झोझोवाली मस्जिद, कस्बा कलियर को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 5.85 ग्राम स्मैक मिली।

पूछताछ में आरोपी वसीम ने बताया कि वह नशा करने वालों से थोड़ी-थोड़ी स्मैक इकट्ठा करता था। फिर कलियर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचकर खर्च चलाता था। पेशे से ड्राइवर वसीम पर पहले से वाहन चोरी और NDPS एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं। केस कोर्ट में चल रहे हैं।

आरोपी ने कबूला कि वकीलों की फीस, कोर्ट के खर्चे और नशे की लत के चलते वह स्मैक तस्करी में लिप्त हो गया। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाह में उसने ये धंधा शुरू किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 93/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल प्रकाश मनराल और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *