Breaking
31 Jul 2026, Fri

उत्तराखंड बोर्ड: 10वी-12वीं के छात्र एवं छात्राएं 8 मई से भर सकेंगे सुधार परीक्षा फॉर्म

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए परीक्षाफल सुधार परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

1. छात्र स्कूल में शुल्क और आवेदन पत्र जमा करें: 08 मई 2026 से 20 मई 2026 सुबह 11:00 बजे तक

2. स्कूल द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि: 08 मई 2026 से 24 मई 2026 रात 11:59 बजे तक

किन छात्रों को मिलेगा मौका

1. परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम 2026: इस साल 2026 में 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. परीक्षाफल सुधार परीक्षा तृतीय 2025: साल 2025 में परीक्षा देने वाले छात्रों को तीसरा और अंतिम मौका दिया जा रहा है।

“सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मान्य”
ऑनलाइन पोर्टल 08 मई से 24 मई की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे। ऑफलाइन या अन्य माध्यम से भेजे आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *