Breaking
28 Jul 2026, Tue

उत्तराखंड बोर्ड:हरिद्वार में परीक्षा फल सुधार परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

हरिद्वार:(जीशान मलिक)उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा फल सुधार परीक्षा-2026 हरिद्वार जनपद में बुधवार 24 जुलाई 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कंट्रोल रूम हरिद्वार से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से अनुचित साधन यानी नकल का मामला सामने नहीं आया।

परीक्षा फल सुधार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई जिसमें 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16 उपस्थित रहे जबकि 02 अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट में कुल 1224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1161 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 63 अनुपस्थित रहे। विषयवार आंकड़ों के अनुसार गणित में 290 में से 272, भौतिक विज्ञान में 489 में से 469, रसायन विज्ञान में 286 में से 269, जीव विज्ञान में 126 में से 121 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। लेखाशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन और कंप्यूटर साइंस में भी उपस्थिति संतोषजनक रही।

कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। पूरे दिन किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।परीक्षा फल सुधार परीक्षा 2026 के प्रभारी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

 

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *