Breaking
15 Sep 2026, Tue

अजमेर दरगाह की ‘बड़ी देग’ में कूदा अज्ञात युवक, चढ़ावे के रुपये बटोरे,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल  

राजस्थान/अजमेर:(जीशान मलिक)ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक अचानक ऐतिहासिक ‘बड़ी देग’ में कूद गया। युवक ने देग में चढ़ावे के रूप में आए रुपये दोनों हाथों से बटोरने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो पड़ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को देग में कूदते देख एक खादिम भी अंदर कूद गया। खादिम ने युवक से पैसे छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद देग के भीतर ही दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। हंगामा देख मौके पर जायरीन की भीड़ जमा हो गई।मौजूद लोगों और कर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को देग से बाहर निकाला। बाद में उसे पकड़कर दरगाह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच अज्ञात व्यक्ति अति-संवेदनशील ‘बड़ी देग’ तक कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। दरगाह परिसर में छोटी और बड़ी दो देग हैं। छोटी देग में रोज चावल पकाकर जायरीन में बांटे जाते हैं। बड़ी देग में मन्नत पूरी होने पर जायरीन खाद्य सामग्री, ज्वेलरी और नकदी चढ़ाते हैं। यह घटना बड़ी देग में हुई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *