Breaking
6 Jun 2026, Sat

UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तिथि हुई घोषित,पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी 21 सितंबर 2025 की परीक्षा

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। पेपर लीक के चलते रद्द हुई परीक्षा।आपको बता दे कि अब 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

21 सितंबर 2025 को प्रदेश में स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान ही प्रश्न पत्र के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। पारदर्शिता पर सवाल उठने के बाद अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने पर सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही हजारों अभ्यर्थी नई तिथि का इंतजार कर रहे थे।

आयोग ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नई तारीख तय की गई है। इस बार परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को फिर से तैयारी का मौका मिलेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *