Breaking
5 Jun 2026, Fri

राजीव शर्मा ने वार्ड 4 में किया निर्माण कार्य का उद्घाटन, व्यापारियों और नागरिकों ने जताया आभार

राजीव शर्मा ने वार्ड 4 में किया निर्माण कार्य का उद्घाटन, व्यापारियों और नागरिकों ने जताया आभार

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 4 स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नाली और पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे जिन्होंने उनका स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

 

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “यह कार्य क्षेत्र में जल निकासी और आवागमन की समस्याओं को दूर करेगा। नगर पालिका परिषद लगातार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने बताया कि बरसात से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई और वार्डों में सफाई अभियान भी तेजी से जारी है।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले समय में पूरे नगर पालिका क्षेत्र में और भी कई विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

इस अवसर पर मडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, वार्ड 4 के सभासद हरिओम चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई, पूर्व सभासद अजय मलिक सहित चंद्रशेखर शर्मा, डॉक्टर नमन अग्रवाल, श्रवण बिश्नोई, यशपाल गुप्ता, रतीभान सैनी, आशीष पाठक, अखिल चौहान, राव जुनैद नंदकिशोर, और अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *