Breaking
7 Aug 2026, Fri

NEET-2026: नकल रोकने को देहरादून में बना स्टेट कंट्रोल रूम, हर सेंटर पर लाइव निगरानी

देहरादून:(जीशान मलिक)आज हो रही NEET-2026 परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए देहरादून में “राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम” पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। यहां से प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी अपर एसपी लोकजीत सिंह और NTA ऑब्जर्वर की टीम तैनात है। ये टीम सभी जिलों के DM, SSP/SP और राज्य समन्वयकों से लगातार संपर्क में है। परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि, गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था की सूचना तुरंत स्टेट कंट्रोल रूम को दें। ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके और परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *