Breaking
15 Sep 2026, Tue

HRDA की नाक के नीचे हरिपुर कलां में बड़ा अवैध निर्माण! नियमों की उड़ रही धज्जियां

HRDA की नाक के नीचे हरिपुर कलां में बड़ा अवैध निर्माण! नियमों की उड़ रही धज्जियां

हरिद्वार के हरिपुर कलां क्षेत्र में एक बड़ा निर्माण कार्य इन दिनों सवालों के घेरे में है। हैरानी की बात यह है कि जहां एक तरफ HRDA (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) छोटे-छोटे अवैध निर्माण पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर देता है, वहीं दूसरी ओर इतना बड़ा निर्माण खुलेआम जारी है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस निर्माण में नियमों की खुलकर अनदेखी की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। लोगों का कहना है कि यदि छोटे निर्माण पर सख्ती दिखाई जाती है, तो फिर इस बड़े निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?इस पूरे मामले ने HRDA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह निर्माण अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है या फिर प्रशासन की नजरों से यह मामला ओझल है?

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पर कब तक चुप्पी साधे रहता है और क्या इस अवैध निर्माण पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

One thought on “HRDA की नाक के नीचे हरिपुर कलां में बड़ा अवैध निर्माण! नियमों की उड़ रही धज्जियां”
  1. इस राज्य में अंधा बहरा प्रशासन केवल गरीबों को परेशान कर सकता है। माफिया और धनाढ्य वर्ग कुछ भी कर सकते हैं 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *