
हरिद्वार:(जीशान मलिक)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील पर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खुद पहल करते हुए बुधवार को अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च किया।DM मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि PM मोदी की मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा:


1. पैदल आएं दफ्तर:जिनका घर ऑफिस के पास है, वे पैदल ही कार्यालय पहुंचें।

2. बैठकें वर्चुअल होंगी: मीटिंग अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। जरूरत पर ही अफसरों को बुलाया जाएगा।
3. बिजली बचाएं: अनावश्यक लाइट और उपकरण न चलाएं। कमरे से बाहर निकलते समय लाइट-पंखे बंद करें।
जिलाधिकारी ने हरिद्वार वासियों से भी ईंधन बचाओ मुहिम में साथ देने को कहा। बोले: “छोटे-छोटे बदलाव से देश का बड़ा सहयोग होगा।”गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराया है। PM मोदी ने नागरिकों से ईंधन बचत के लिए व्यवहारिक बदलाव की अपील की थी।

