Breaking
7 Jun 2026, Sun

रिहैब सेंटर बना कत्लगाह! 15 साल के लड़के ने साथी को उतारा मौत के घाट

रुड़की:(जीशान मलिक) ढण्डेरी ख्वाजगीपुर स्थित अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को हुई आशीष की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या उसी केंद्र में रहने वाले 15 साल के नाबालिग ने की थी। पुलिस ने आरोपी को संरक्षण में ले लिया है।

बीती 13 मई को 112 पर सूचना मिली कि नशा मुक्ति केंद्र में आशीष नाम का युवक मृत पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आशीष का शव खून से लथपथ मिला। शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे।

SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर फील्ड यूनिट ने मौके को सील किया। SP ग्रामीण और CO रुड़की ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। केंद्र में बंद लोगों से पूछताछ में सामने आया कि आशीष अक्सर साथ रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग को गाली देता था और मारपीट की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर नाबालिग ने स्टील के नुकीले टुकड़े से हमला कर आशीष की हत्या कर दी।

नवीन गौतम निवासी बसेडी खादर, लक्सर की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103/3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आलाकत्ल स्टील का नुकीला टुकड़ा, एक मफलर और आरोपी के कपड़े बरामद किए हैं।

खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी, उ0नि0 नवीन चौहान, अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राठी, हे0कानि0 दिनेश गुप्ता, हे0कानि0 नूर मलिक और का0 लईक अहमद शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *