Breaking
6 Oct 2026, Tue

DAV डिग्री कॉलेज रुड़की में NSUI का दबदबा, ABVP को लगा झटका

रुड़की:(रागिब नसीम) डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने बड़ी जीत दर्ज की है। 6 पदों में से 4 पदों पर एनएसयूआई ने कब्जा कर लिया है।छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आर्यन चौधरी विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर मयंक कर्णवाल ने जीत हासिल की, जबकि सह सचिव पद पर खुशी धीमान और विजय निर्वाचित हुए हैं।

वहीं महासचिव और यूआर पद पर एबीवीपी प्रत्याशियों को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आर्यन चौधरी की जीत को एकतरफा बताया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री के गढ़ में एबीवीपी की यह हार चर्चा का विषय बनी हुई है।जीत के बाद कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *