Breaking
6 Oct 2026, Tue

हेवल नदी पुनर्जीवन के लिए IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award-2026 

दिल्ली:(जीशान मलिक) उत्तराखंड कैडर के 2009 बैच के IFS अधिकारी धर्म सिंह मीणा को पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनर्जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित Eco-Warrior Award-2026 से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।इस समारोह में महानिदेशक वन सुशील अवस्थी, IFS एसोसिएशन अध्यक्ष अनिता कर्ण सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मीणा को यह सम्मान टिहरी गढ़वाल की हेवल नदी पुनर्जीवन परियोजना के लिए मिला है। उन्होंने नदी को सिर्फ धारा नहीं, बल्कि उसके पूरे जलागम, जंगल, स्प्रिंग, रिचार्ज जोन और समुदायों के एकीकृत तंत्र के रूप में पुनर्जीवित करने का मॉडल विकसित किया।

परियोजना के तहत 126 स्प्रिंग, 28 स्ट्रीम और 16 रिचार्ज जोन में कार्य हुए। 1,58,572 जल संरक्षण संरचनाएं बनाई गईं और 20.62 लाख पौधों का रोपण किया गया, जिससे 438.66 मिलियन लीटर भूजल पुनर्भरण की क्षमता विकसित हुई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी और IIT रुड़की ने इसकी वैज्ञानिक मॉनिटरिंग की।इस मॉडल में स्थानीय समुदायों, वन पंचायतों और महिलाओं को संरक्षण का भागीदार बनाया गया। यही मॉडल आगे चलकर उत्तराखंड में Spring and River Rejuvenation Authority (SARRA) के गठन का आधार बना।सम्मान प्राप्त करने पर मीणा ने कहा कि यह व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठ अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और स्थानीय समुदायों के सामूहिक प्रयास का सम्मान है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *