Breaking
15 Sep 2026, Tue

CM घोषणाओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: हरिद्वार DM मयूर दीक्षित 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 12 मई को जिला कार्यालय सभागार में CM घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर शीर्ष प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। जिस स्तर से जो भी कार्रवाई होनी है, वह त्वरित गति से की जाए। विकास कार्यों में ढिलाई क्षम्य नहीं होगी। DM ने लोनिवि, सिंचाई विभाग, जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर काम चल रहा है, उन्हें तेजी से पूरा करें। जिन मामलों में शासन स्तर पर कार्रवाई लंबित है, उनके लिए तुरंत शासन को पत्र भेजें। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ने PPT के माध्यम से CM घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, CMO डॉ. आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, CO ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *