Breaking
22 Apr 2026, Wed

भोजपुरी समाज कल्याण समिति ने निकाली शोभायात्रा और भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

भोजपुरी समाज कल्याण समिति ने निकाली शोभायात्रा और भक्तों का उमड़ा जनसैलाब


भेल, 4 फरवरी 2025 – भोजपुरी समाज कल्याण समिति द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती का पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर भाग लिया और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके उपरांत 4 फरवरी 2025 को समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा को सेक्टर 3, सेक्टर 4, सेक्टर 5, सेक्टर 1 तथा सेक्टर 2 से होते हुए पूरे भक्तिभाव के साथ यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सभी भेल निवासियों को प्रसाद वितरित किया गया एवं नाच-गाने के साथ भक्ति रस में सराबोर माहौल बना रहा। शोभायात्रा का समापन मां सरस्वती की प्रतिमा के गंगा नदी में पवित्र जल में विसर्जन के साथ हुआ।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं भेलवासियों ने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि भेल संस्थान निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर रहे तथा यहां कार्यरत सभी भोजपुरी समाज एवं अन्य समाज के लोगों का जीवन खुशहाल एवं समृद्ध हो। साथ ही, मां सरस्वती से सभी प्राणियों की बुद्धि के सर्वांगीण विकास एवं ज्ञान के प्रकाश के चारों ओर फैलने की कामना की गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भोजपुरी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बी.के. राय, महामंत्री मनोज माँझी, संयोजक विकास सिंह, मार्कण्डेय सिंह, गिरिजेश प्रजापति, बी. जी. शुक्ला, अनिल दुबे, एस. पी. मौर्या, दीपक राय, सुशील त्रिपाठी, उमेश पाठक, मणि प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार सिंह, तरुण शुक्ला, विजय यादव, इंद्रजीत यादव, देवेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राकेश कुशवाहा, प्रणव शुक्ला, हरिहर प्रसाद, रूपेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, अमित शाही, कामता प्रसाद, राम आशीष विश्वकर्मा, उमेश पाल, प्रहलाद चौहान, प्रेम शंकर ठाकुर, हरीश साहू, प्रभु हंस, बबलू गोंड, धर्मेश गुप्ता, सत्येंद्र प्रताप सिंह, एस. बी. पांडे, दिवस श्रीवास्तव, संतोष सिंह, राजित कुशवाहा, बी. एन. यादव, अनीश सिंह, नेपाल गुप्ता, आर. के. राम सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समिति द्वारा आयोजित यह भव्य उत्सव भेलवासियों के लिए एक यादगार एवं आस्था से परिपूर्ण आयोजन बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *