Breaking
5 Jun 2026, Fri

 

हरिद्वार, 04 फरवरी 2025: जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया, जिसमें फरियादियों ने कुल 19 समस्याएं एवं मांगें दर्ज कराईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के आदेश दिए गए। शिकायतें मुख्य रूप से पैमाइश, कब्जा, जल निकासी आदि से संबंधित थीं।

प्रमुख शिकायतें और दिए गए निर्देश:

छोटी पुलिया की जर्जर हालत व अवैध कब्जा: शांतिपुरम कॉलोनी निवासी अनिल गुप्ता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त व सिंचाई विभाग के ईई को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुभाष घाट पर तख्त पर कब्जा: गुलशन कक्कड़ की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसएचओ कोतवाली हरिद्वार को जांच के निर्देश दिए।

खेत की डोल पर अवैध कब्जा: हरदेवपुर सहदेवपुर निवासी जगपाल सिंह की शिकायत पर उप जिलाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश मिले।

जानमाल की सुरक्षा का मामला: नीलखुदाना ज्वालापुर निवासी नौमान ने सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ ज्वालापुर को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा।

भूमि पैमाइश: ग्राम हजारा ग्रंट निवासी सोमराज की भूमि पैमाइश की मांग पर तहसीलदार को जांच के आदेश दिए गए।

अवैध कब्जे की शिकायतें: श्रीराम एनक्लेव ज्वालापुर निवासी सुरेंद्र, कनखल निवासी लोकेश मेहंदी रत्ता, और गणेशपुरा कनखल निवासी राजरानी की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मिले।

जल जीवन मिशन के तहत खुदाई में गड़बड़ी: ग्राम मुस्तफाबाद निवासी खालिद की शिकायत पर ईई जल संस्थान को परीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

पड़ोसियों द्वारा मारपीट: जगजीतपुर निवासी मांगी की शिकायत पर सीओ सिटी हरिद्वार को जांच करने को कहा गया।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश:

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।

तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के. सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम मानस मित्तल, डीपीओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के. गुप्ता, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *