मुरादाबाद:(आलम अंसारी) उत्तरप्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की जिला टीम ने कानून व्यवस्था रखने में पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल एवं पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद रणविजय सिंह को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) जनपद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रशंसा एवं सम्मान पत्र भेंट कर अपना आभार व्यक्त किया।तथा मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन ने दोनों अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस एवं मेरठ एसटीएफ यूनिट की वीरतापूर्ण कार्यवाही की प्रशंसा की।जिसमें मुरादाबाद पुलिस एवं मेरठ एसटीएफ के द्वारा कुख्यात 1 लाख और 50 हजार का इनामी अपराधी आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को मार गिराया गया था। इन लोगों का मेरठ क्षेत्र के लोगों में भयंकर खौफ एवं आतंक व्याप्त था।
और विशेष कर यह लोग व्यापारियों को चुनते थे जिनसे मोटी रकम फिरौती के रूप में मांगते थे। हाल ही में दोनों अपराधियों ने मुरादाबाद के एक कारोबारी से एक करोड रुपए की फिरौती मांगी थी।जिसको लेकर मुरादाबाद पुलिस और मेरठ एसटीएफ ने दोनों अपराधियों को ढेर कर दिया।दोनों अपराधी तमाम गंभीर अपराधों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। मुरादाबाद पुलिस एवं मेरठ एसटीएफ की इस कार्यवाही से अपराधियों का खौफ ही शांत नहीं हुआ।बल्कि आम जनमानस में भी पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत हुई और स्वयं को सुरक्षित महसूस करने की भावना और अधिक मजबूत हुई। भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने संपूर्ण पुलिस प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद किया।
और शुभकामनाएं दी।मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन ने कहा कि आने वाले समय में कोहरे की समस्या काफी जटिल है जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) जनपद मुरादाबाद में जगह-जगह पर वाहनों में निशुल्क रिफ्लेक्टर (रेडियम) लगाने का काम करेगा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के इस सराहनीय कार्य में पुलिस प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तोमर मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन, युवा मंडल प्रवक्ता सुधीर शर्मा, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुमित कौशिक, जिला महामंत्री हिमांशु शर्मा , युवा जिला उपाध्यक्ष अजहर, मुरादाबाद तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, महानगर सचिव विक्की प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष समीर प्रजापति, आकाश, फरमान अली, संभल जिला अध्यक्ष हाशिम तुर्की, रिजवान एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

