Breaking
20 Apr 2026, Mon

“जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा एस.एम.जे.एन.(पी.जी.) कॉलेज में विधिक सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन…

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार, जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार सिमरनजीतकौर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा एस .एम. जे.एन.(पी. जी.) कॉलेज हरिद्वार में विधिक सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।इसके साथ ही बाल दिवस के अवसर पर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीतकौर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पॉक्सो एक्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, लिव इन रिलेशन, बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई। तथा उन्होंने कहा की विधिक सहायता केंद्र के द्वारा वंचितों आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग तथा असहायों को निःशुल्क परामर्श तथा विधिक सहायता मिल सकेगी। साथ ही साथ रमन कुमार सैनी एडवोकेट डिप्टी (एल ए डी सी) ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के कार्यों की तथा नालसा हेल्प लाइन नवंबर 15100 की जानकारी प्रदान कराई गई।इस अवसर बाल दिवस कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय द्वारा विधिक जागरूकता हेतु विधिक अधिकारों, शिक्षा का अधिकार, पोक्सो अधिनियम आदि विषयों पर पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से उत्साह के साथ बढ़_चढ़ कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदने अपने संदेश में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचना वर्तमान समय की मांग है, उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा महाविद्यालय में विधिक सहायता केंद्र स्थापित करने पर साधुवाद दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक जागरूकता के प्रति सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता हैं। प्रो बत्रा ने महाविद्यालय में विधिक सहायता केंद्र स्थापित करने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव सिमरनजीतकौर का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बी एस सी की छात्रा स्नेहा सिंघल तथा सोनम को प्रथम पुरस्कार जबकि बी एस सी के छात्र नितिन शाह, बी एस सी की छात्रा कशिश रावत तथा एम ए की छात्रा भव्या जोशी को द्वितीय पुरस्कार मिला।प्रतियोगिता का तृतीय पुरस्कार बी ए की प्रिया रघुवंशी तथा बी एस सी की शिल्पी रानी को प्राप्त हुआ जबकि बी कॉम के छात्र नितिन कुमार तथा एम ए के रवि ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में बी कॉम की छात्रा रितिका भट्ट को प्रथम पुरस्कार जबकि बी एस सी के छात्र नितिन शाह तथा बी कॉम की छात्रा काजल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का तृतीय पुरस्कार बी ए की संध्या, बी एस सी की हिना त्यागी तथा बी. ए. की छात्रा शैली को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए उक्त प्रतियोगिता में डॉ विनीता चौहान, डॉ अनुरिषा एवं यादविंदर सिंह ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।

कार्यक्रम संयोजक मंडल में डॉ अमिता मल्होत्रा, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ पुनीता शर्मा एवं कविता छाबड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नालसा थीम सॉन्ग” एक मुठ्ठी आसमान पर हक हमारा भी तो है” के साथ हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *