Breaking
20 Apr 2026, Mon

“मुरादाबाद पुलिस ने परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान,10 वर्षीय मंदबुद्धि बालक को 4 घंटे में खोजकर परिजनों को सौंपा”

मुरादाबाद:(आलम अंसारी)पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का एक और उदाहरण मुरादाबाद में देखने को मिला है।मंगलवार को जयंतीपुर चौकी प्रभारी नितेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने मात्र चार घंटे में एक मंदबुद्धि 10 वर्षीय बच्चे को ढूंढकर सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाकर सराहनीय कार्य किया।

बच्चे के पिता ने कहा नितेश कुमार शर्मा की जितनी तारीफ़ की जाए वह कम हैँ।मेरे पास वह शब्द नहीं हैँ जो इस ईमानदार चौकी प्रभारी नितेश कुमार शर्मा के लिये बोलूं। मैं सलाम पैश करता हूँ।जयंतीपुर चौकी प्रभारी नितेश कुमार शर्मा कों उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी कों बड़ी खूबसूरती से निभाया। काश इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा सराहनीये कार्य किये जाते रहें तो जनता कों कभी कोई शिकायत पुलिस विभाग से नहीं होंगी , ओर जनता का पूरा विश्वास पुलिस विभाग पर बना रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, करतार सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, निवासी सूर्यनगर, कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज के पास, थाना मझोला, मुरादाबाद, का 10 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से लापता हो गया था। बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नितेश कुमार शर्मा ने तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू की।लगातार प्रयासों और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मात्र सिर्फ़ 4 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।और उसके परिजनों को सौंप दिया।

परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने मुरादाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की दिल से प्रशंसा की। मुरादाबाद पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह न केवल अपराध नियंत्रण में बल्कि मानवीय संवेदनाओं की रक्षा में भी सदैव अग्रणी है। नितेश कुमार शर्मा की तारीफ़ क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गई हैँ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *