पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना पिरान कलियर क्षेत्र के गांव में हाइटेंशन तार चोरी करने खंभे पर चढ़ा युवक करंट से झुलस गया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कमर्चारियों ने क्रेन की मदद से चोर को नीचे उतारा।
वहीं उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके साथी मौके से फरार हुए फरार।मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई गई है।जब पांच चोर हाइटेंशन विद्युत लाइन चोरी करने के लिए कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव के जंगल में पहुंचे।
उसमें से एक चोर खंभे पर चढ़ गया। उसके द्वारा चलती लाइन से दो तार काटे तो विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। कुछ समय बाद नियमानुसार बिजली घर पर बैठे कर्मचारियों ने बिजली को चालू कर दिया। बिजली लाइन चालू होते ही खंभे पर चढ़ा युवक पूरी तरह से झुलस गया और वहीं खंभे पर झूल गया। युवक को झुलसता देख खंभे के नीचे खड़े उसके साथी मौके से फरार हो गए।
बिजली चालू होने के बाद भी जब विद्युत लाइन सुचारु नहीं हुई तो कर्मचारी लाइन में फाल्ट आने के अंदेशे से चेकिंग पर निकले। उन्होंने एक खंभे पर युवक को झूलता हुआ देखा तो उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर क्रेन को बुलाकर उसे नीचे उतारा जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। विभाग की ओर से मामले में कानूनी कारवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही चोर के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

