Breaking
28 Oct 2026, Wed

कुंभ-2027: बैरागी कैंप से बाईपास तक तेज हुई तैयारियां, मेलाधिकारी सोनिका ने किया निरीक्षण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। स्थायी निर्माण कार्यों के साथ-साथ प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्थाओं – शिविरों, पार्किंग, बस अड्डों और संपर्क मार्गों पर भी काम तेज कर दिया है।गुरुवार को मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, हरिद्वार बाईपास और एनएच-74 के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टरों में शिविरों के लिए मेला भूमि की साफ-सफाई, समतलीकरण, सड़क, बिजली और पेयजल कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मेलाधिकारी ने दक्षद्वीप में प्रस्तावित अस्थायी बस अड्डे का निर्माण शीघ्र पूरा करने और आवागमन मार्गों को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। साथ ही हद्दीपुर में प्रस्तावित पार्किंग स्थल और वहां तक पहुंचने वाले पुलों व मार्गों के कामों को जल्द पूरा करने को कहा।एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर सहित सभी कार्य अविलंब पूरे कर बाईपास को कुंभ से पहले यातायात के लिए चालू किया जाए। एनएच-74 पर अंजनी चौकी के पास प्वाइंट 4.2 पर साइनेज लगाने और चिड़ियापुर के पास रुके हुए फ्लाईओवर के कार्य को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक, नजीबाबाद से फोन पर वार्ता कर लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा।निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, टेक्निकल सेल के अधीक्षण अभियंता मनोज भट्ट, पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, जल निगम के ईई राजेश गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *