Breaking
22 Sep 2026, Tue

हरिद्वार पुलिस सख्त: कांवड़ यात्री गोलीकांड के 4 आरोपी हिरासत में

हरिद्वार:(जीशान मलिक) गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का हरिद्वार पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कांवड़ यात्री और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें कांवड़ यात्री घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कई टीमें गठित की गईं। सर्विलांस, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 4 आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ जारी है। घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *