पिरान कलियर:(जीशान मलिक)एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिरान कलियर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ओर 2 आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।बीती 31 मई 2026 को पुलिस टीम ने रहमतपुर रोड स्थित पानी टंकी के पास छापा मारा। वहां 4 लोग ताश की गड्डी से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर 2 आरोपी भाग निकले, जबकि 2 को मौके पर ही दबोच लिया गया।
मौके से 52 पत्तों की ताश की गड्डी, जुए की फड़ और 6700 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 115/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
“गिरफ्तार आरोपी:
1. कुर्बान पुत्र फुरकान निवासी भारापुर भौरी, बहादराबाद
2. गुलजार पुत्र गफूर निवासी बेलड़ा, रुड़की
“फरार आरोपी:
1. गुलसेर निवासी बहादरपुर, थाना पथरी हरिद्वार
2. आस मौहम्मद निवासी उपरोक्त
“पुलिस टीम में शामिल”
उ0नि0 पुष्कर सिंह, हे0कानि0 सोनू कुमार, हे0कानि0 इसरार अली, हे0कानि0 अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

