Breaking
21 Sep 2026, Mon

सीएम धामी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए, कहा- महाराज जी का जीवन लोककल्याण का प्रतीक

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) भी मौजूद रहे।सीएम धामी ने सतपाल महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी सरलता, सहजता और दूरदर्शिता ने उन्हें समाज में विशिष्ट पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ, बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण और चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ केवल आस्था का संगम नहीं, बल्कि सनातन परंपरा का विराट उत्सव होगा। सरकार कुंभ को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।सीएम धामी ने कहा कि सरकार देवभूमि की संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए स्पष्ट संकल्प के साथ काम कर रही है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आदेश चौहान, विधायक बृज भूषण गैरोला, पूर्व मंत्री अमृता रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल सहित संतगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *